class 6 JNV 2018 Previous hindi question quiz with answers ,jnv hindi model paper

 

class 6 JNV 2018 Previous hindi question

अनुच्छेद :(1)

किसी गांव में बाजार लगने के दिन बच्चे, महिलाएं और पुरुष आनंदित रहते हैं। कृषकों के लिए यह अपनी सब्जियां और अनाज तथा उन सारी वस्तुओं को बेचने के लिए अच्छा स्थान है जो वे अपने खेतों में उगाते हैं। बड़े सवेरे किसान अपनी बैल गाड़ियों और ट्रैक्टरों पर अनाज भरे बोरे फलों और सब्जियों से भरी टोकरिया लाद देते हैं। वे अपनी उन बकरियों और भेड़, गाय-भैंसों तथा मुर्गियों को भी ले जाते हैं जिन्हें वे बाजार में बेचना चाहते हैं। बाजार से उन्हें कुछ चीजें खरीदने भी होती है उन्हें कपड़ों मसालों की और बहुत ही घरेलू वस्तुओं की आवश्यकता होती है यह चीजें उनके खेतों में सरलता से उपलब्ध नहीं होती। चूड़ी वाले से महिलाएं रंग बिरंगी कांच की चूड़ियां खरीदती है। आग जलाई जाती है ,पकोड़े, पूरियां और सब्जियां पकाई जाती है। समोसे और गन्ने का रस भी बड़ा लोकप्रिय होता है। बच्चे अपने दोस्तों के साथ चारों ओर दौड़ते-फिरते हैं। झूलो या चक्कर दार हिंडोलो पर सवारी करते हैं। बाजार का दिन सबको प्रिय होता है।

1. किसान अपनी सब्जियों और अनाजों को बाजार में कैसे ले जाते हैं?

    1. अपने ट्रकों और कारों में
    2. बैल गाड़ियों और ट्रैक्टरों में
    3. वे अपने सिर पर ले जाते हैं
    4. मित्र और सहायक ले जाते हैं

show answer



2.किसान बाजार में और क्या-क्या ले जाते हैं?

    1. पालतू पशु और मुर्गियां
    2. फर्नीचर
    3. कपड़े
    4. खिलौने

show answer



3. निम्नलिखित में किसका अर्थ बोरे हैं?

    1. डिब्बे
    2. बक्सा
    3. पैकेट
    4. थैला

show answer



4.बच्चे बाजार में क्या करते हैं?

    1. सब्जियों और अनाज बेचते हैं
    2. पकोड़े और समोसे बेचते हैं
    3. दोस्तों के साथ आस पास खेलते हैं
    4. मुर्गियां और बकरियां खरीदते हैं

show answer



5. गांव में बाजार का दिन किसानों के लिए अच्छा दिन क्यों होता है?

    1. किसान बाजार में अपने मित्रों से मिलते हैं
    2. यह किसानों के द्वारा उगाई गई चीजों को बेचने के लिए अच्छी जगह है
    3. किसानों को बैठकर समोसे खाने का अवसर मिलता है
    4. इनमें से कोई नहीं

show answer



अनुच्छेद :(2)

अप्रैल में परीक्षाओं से केवल 2 सप्ताह पूर्व स्वामी को लगा कि उसके पिता का स्वभाव बदल कर बहुत खराब हो रहा है। वह बड़े तुनक मिजाज और चिड़चिड़ी हो रहे हैं। जब स्वामी को अपनी दादी के साथ बातें करते देखा गया तो उसे कहा गया याद रखो बच्चे परीक्षा होने वाली है तुम्हारी दादी प्रतीक्षा कर सकती है परीक्षाएं नहीं यदि उसे अपनी मां के पीछे चलते देखा गया तो उसे पकड़कर पढ़ने की मेज पर भेज दिया गया। कस्बे की घड़ी के 9:00 बजने के बाद यदि कहीं से उसकी आवाज सुनाई दी तो पिता के कमरे से आदेश आता स्वामी तुम अभी तक सोने क्यों नहीं गए ? तुम्हें सुबह जल्दी अवश्य उठना है और थोड़ी पढ़ाई करनी है। एक दिन उसने अपने पिता से पूछा आप मेरी परीक्षाओं के बारे में इतना घबराए हुए क्यों है।

1. उसके पिताजी कैसे हो गए थे?

    1. प्रसन्न और सरल
    2. उदास और क्रोधी
    3. क्रोधी और तुनक मिजाज
    4. तुनक मिजाज और चिरचिरा

show answer



2.जब स्वामी को मां के पीछे चलते हुए देखा गया तो उसे कहां भेजा गया?

    1. मेज पर
    2. रसोई में
    3. पिता के कमरे में
    4. सोने के कमरे में

show answer



3. अनुच्छेद में आदेश का अर्थ है

    1. पकड़ना
    2. दंड देना
    3. आदर करना
    4. हुकुम देना

show answer



4.जब कस्बे की घड़ी 9:00 बजाती तो स्वामी को क्या करना जरूरी था?

    1. पढ़ाई
    2. बिस्तर से उठना
    3. सोने जाना
    4. स्कूल जाना

show answer



5. स्वामी ने कब अनुभव किया कि उसके पिता का स्वभाव बदल रहा है?

    1. मई में
    2. अप्रैल में
    3. जून में
    4. इनमें से कोई नहीं

show answer



अनुच्छेद :(3)

बहुत समय पहले हमारी नदियां ताजा पानी वाली और स्वच्छ थे। इतनी कि लोग उनका पानी पीते थे। फिर नदियां मछलियों से भरी रहती थी। लोग उन्हें पकड़ते और पकाते थे। समय के साथ-साथ लोगों ने कारखाने और शहर बसाए जो नदियों के जल का उपयोग करते थे। नाव के द्वारा नदियों का उपयोग समान ,कोयला और तेल ले जाने के लिए होता है जो कभी कभी पानी में भी गिर जाया करता है। लोग अपना कूड़ा करकट और गंदा पानी नदी में डाल देते हैं। वह कहते हैं हमारे कूड़े से अधिक अंतर नहीं पड़ेगा किंतु अब नदियां बहुत गंदी हो गई है इतनी कि इनका जल पीने योग्य नहीं रहा और मछलियां मर गई है। अब नदियां कचरे से भर गई है जो उन पर तैरता रहता है।

1. लोग नदियों से प्राप्त मछलियां खाते थे क्योंकि

    1. कारखानों से लोगों को सहायता मिली
    2. नदियों मे मछलियां मर रही थी
    3. नदियों के स्वच्छ जल में मछलियां मिलती थी
    4. वह उन्हें नाव से पकड़ सकते थे

show answer



2.कौन सा कथन ठीक है?

    1. तेल और कूड़ा कचरा फेंके जाने से नदियां गंदी हो गई
    2. नदियों में मछलियां नहीं थी क्योंकि लोग उन्हें पका कर खा गए
    3. प्रारंभ में लोग नदियों का जल पी नहीं पाते थे
    4. नदियां प्रारंभ से गंदी थी

show answer



3. पहले क्या हुआ है?

    1. नदियों से मछलियां चली गई
    2. कारखानों की नावे नदियों में उतर आई
    3. शहर ने अधिक से अधिक कारखाने बनाएं
    4. नदियां स्वच्छ और सुंदर थी

show answer



4.स्वच्छ शब्द का विपरीतार्थक क्या है?

    1. संपन्न
    2. उठना
    3. गंदा
    4. अच्छा

show answer



5. नदिया गंदी क्यों हो गई?

    1. नदियों को पार करने के लिए नाव का उपयोग हुआ
    2. लोगों ने कूड़ा कचरा नदियों में फेंका
    3. नदियों में मछलियां मर गई
    4. इनमें से कोई नहीं

show answer

2 टिप्पणियाँ

कृपया कमेंट बॉक्स में किसी भी स्पैम लिंक को दर्ज न करें

और नया पुराने